रिले ध्वजा चैनपुरा कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया

रिले ध्वजा चैनपुरा कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। यह एक विशेष आयोजन था। इस कार्यक्रम का प्रारंभ चैनपुरा गांव से हुआ जिसमें स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में एक रिले दौड़ आयोजित की गई। जिसमें स्तानीय लोगो ने ध्वज को विभिन्न स्थानों पर सम्मानित किया। इस दौड़ का उद्देश्य सामूहिकता और एकता की भावना को बढ़ावा देना था। इस वीडियो के द्वारा आप इस कार्यक्रम की संपूर्ण झलक देख सकते हो।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने गीत गाए और नृत्य प्रस्तुत किया। इसके अलावा स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जिसमें वातावरण और भी खुशनुमा हो गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और सभी ने मिलकर इस दिन को यादगार बनाने का प्रयास किया।

इस कार्यक्रम में चैनपुरा के स्थानीय लोगों ने भाग लिया और साथ में कई और गांव के लोग भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए और लोगों ने अपनी गाड़ीया, मोटरसाइकिल, कार, बस लेकर इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

धूमधाम नाच गाने के साथ इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। जिसमें उत्साह खुशियां और संस्कृति का संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान लोग अपने पारंपरिक कपड़े पहन कर आए। जिसे रंग बिरंगी सजावट और भी बढ़ गई इस आयोजन में न केवल युवा, बच्चे, बड़े भी शामिल हुए। यह कार्यक्रम चैनपुरा गांव के मंदिर से आरंभ होते हुए हुणगाव मंदिर जाकर समाप्त हुआ। जबकि रास्ते में लोगों ने खूब सेवाएं की जैसे की पानी, कोल्ड ड्रिंक, फल इत्यादि बांटना।

हुणगाव गांव मंदिर में चैनपुरा के स्थानीय लोगों ने भोजन की व्यवस्था की। समुदाय के लोगों की भलाई और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए। यह विशेष रूप से तब महत्वपूर्ण हो जाता है जब कोई विशेष आयोजन सामाजिक कार्यक्रम होता है।

इस वर्ष 2024 और गत वर्ष 2023 की रिले ध्वजा चैनपुरा यात्रा की फोटो यहाँ से डाउनलोड करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *