श्री हित प्रेमानंद गोविन्द शरण महाराज जी, जिन्हे हम सभी प्रेमानंद जी महाराज के नाम से जानते हैं। श्री प्रेमानंद जी महाराज बहुत ही आध्यात्मिक गुरु हैं। उनकी वाणी और तेज किसी ऊर्जा से कम नहीं हैं। श्री प्रेमानंद जी महाराज हमेशा ही एक ही नाम का जप करते है। वो नाम हैं, श्री राधा का जो मन को आनंदीत कर दे, जिससे भगतों के सारे कष्ट दुर हो जाए। श्री प्रेमानंद जी महाराज का मूल नाम कुछ और हैं। उनका नाम अनिरुद्ध कुमार पांडेय हैं। इनका जन्म 30 मार्च 1969 में उतर प्रदेश के कानपुर जिले के सरसौल में स्थित अखरी गाँव में हुआ था।
श्री प्रेमानंद जी महाराज ने सन्यास का मार्ग कब चुना?
श्री प्रेमानंद जी महाराज मात्र अपनी 13 वर्ष की आयु में ही अपने गृह को त्यागकर, अकेले ही सन्यास के मार्ग पर चल पड़े। श्री प्रेमानंद जी महाराज राधा रानी और श्री कृष्ण के परम भक्त हैं। और उन्ही की भक्ति में लीन रहते हैं। उन्ही के नाम का जाप करते हैं। श्री प्रेमानंद जी महाराज बहुत ही सरल और साधारण हैं। उनका स्वभाव अत्यंत शांत, निर्मल और प्रेमपूर्ण हैं। उनके उच्च विचार सत्य और मधुर वाणी सभी को आकर्षित करने वाली हैं। उन्हें देखकर ऐसा लगता हैं, की कोई धरती पर दिवीय शक्ति आ गयी हैं।

क्या प्रेमानंद जी महाराज किसी बीमारी से पीड़ित हैं?
सभी को कलयुग के पाप से बचाकर सही मार्ग दिखाने के लिए। श्री प्रेमानंद जी महाराज का वृंदावन में एक आश्रम हैं। जहाँ पर वे अपने भक्तों का मार्गदर्शन करते हैं, और आध्यत्मिक जीवन का ज्ञान देते हैं। श्री प्रेमानंद जी महाराज राधा वल्लभ सम्प्रदाय के एक प्रसिद्ध हिन्दू संत हैं, उन्होंने अपना पूरा जीवन ईशवर की भक्ति में समर्पित कर दिया। श्री प्रेमानंद जी महाराज को किडनी की बीमारी हैं। उनकी दोनों किडनी खराब हैं। इसके बावजूद वे सत्संग करते हैं और घंटो तक ध्यान लगाते है। अपनी सारी दिनचर्या के साथ प्रणायाम करते हैं।
लेकिन क्या वे अपने भक्तों का ध्यान भी रखते हैं?
वास्तव में, क्या उनके मन में भक्तों के लिए स्नेह और देखभाल है? श्री प्रेमानंद जी महाराज की एक खास बात यह है, कि वे अपने भक्तों का बहुत ध्यान रखते हैं। लेकिन आज-कल कलयुग में श्री प्रेमानंद जी महाराज के नाम से कई लोग दूसरे लोगो के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। महाराज जी के दर्शन के नाम पर लोगो से पैसे लूट रह हैं। श्री प्रेमानंद जी महाराज ने अपने सभी भक्तों को कई बार जागरूक किया है। अपने सत्संग में कभी वीडियो के माध्यम से, कभी अपने भक्तों के माध्यम से ऐसे लोगों से सावधान रहने को कहते हैं। महाराज जी के आश्रम में उनसे मिलने या उनका दर्शन करने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता हैं। उनके भक्तों और उनकी भक्ति से बढ़कर और कुछ नहीं हैं।
श्री प्रेमानंद जी महाराज के उपदेशों को उनके प्रवचनों को सुनने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। कुछ लोग तो उन्हें कलयुग में भगवान का अवतार तक मानते हैं। श्री प्रेमानंद जी महाराज की प्रसिद्धि किसी से कम नहीं हैं। उनके दर्शन के लिए बड़े-बड़े नेता, अभिनेता, खिलाड़ी और कई प्रसिद्ध लोग आते हैं। आप इनकी वेबसाइट राधा केली कुंज से गुरु जी के बारे में अधिक जानकारी ले सकते हो