खम्मा घणी दोस्तों आपका स्वागत है हमारे न्यू व्लॉग के अंदर और आज हम बात करने वाले भागीरथ प्लेस जो कि दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में स्थित है। यह बहुत ही ऐतिहासिक और व्यावसायिक क्षेत्र का एक हिस्सा है। जो एशिया का सबसे बड़े इलेक्ट्रॉनिक और लाइटिंग मार्केट के रूप में बहुत ही ज्यादा प्रसिद्ध है। यह मार्केट इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों लाइटिंग उत्पादों और इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स के लिए बहुत ही ज्यादा प्रसिद्ध है।
भारत के विभिन्न हिस्सों से बहुत से व्यापारी और ग्राहक यहां पर आते हैं। भागीरथ पैलेस का ऐतिहासिक महत्व भी है। इसे 19वीं सदी में सिसोदिया राजपूत रानी भागीरथी द्वारा इसे बनवाया गया था। जो उस समय के प्रमुख महिला शासक के रूप में स्थापित थी।
लेकिन कुछ समय के साथ इसने एक बड़े व्यापारिक केंद्र का रूप ले लिया। ब्रिटिश काल में यह भवन चिकित्सा सुविधा के रूप में भी उपयोग किया गया था। और इसे कुंजी बाग प्लेस के नाम से जाना जाता था।
यह दिल्ली वासियों के लिए बल्कि, पूरे देश के व्यापारियों के लिए भी एक महत्वपूर्ण केंद्र है। जो चांदनी चौक के बीचो-बीच में स्थित होने के कारण यह स्थान बहुत ही ज्यादा भीड़-भाड़ वाला है। और व्यावहारिक गतिविधियों में हमेशा बिजी रहता है। ऐतिहासिक, महत्वपूर्ण और आधुनिक व्यापार का अद्भुत मिश्रण भागीरथ प्लेस में देखने को मिलता है।