बजट 2025-26 गरीबों के लिए वरदान

बजट 2025-26

वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने बजट 2025-26 पेश किया। जिसमे उन्होंने आम आदमी के अच्छे दिनों की शुरुआत कर दी हैं। उन्होंने विभिन्न नई सरकारी योजनाओं की शुरुआत की जिससे एक आम आदमी को सीधा फायदा होगा। इतना ही नहीं उन्होंने मौजूदा सरकारी योजनाओं में भी कई बदलाव भी किये। योजनाएँ बनाना निश्चित रुप से महत्वपूर्ण हैं। योजनाओ से नवीन विचारों को प्रोहत्साहन मिलता हैं। भारत सरकार द्वारा चलाई गयी योजनाएँ देश के विकास में सहायक हैं। इससे आम आदमी के जीवन स्तर में भी सुधार आता हैं। एक गरीब और पिछड़े लोगो के सामाजिक और आर्थिक स्थिति का उत्थान होता हैं।

बजट 2025-26 की सरकारी योजनाएँ –

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना

इस योजना में करीबन 1.7 करोड़ गरीब किसानो को मदद मिलेगी। इस योजना का महत्वपूर्ण उद्देश्य कृषि उत्पादन में वृद्धि करना साथ ही सिंचाई की सुविधाओं में पर्याप्त सुधार करना। इस योजना के अंतर्गत पंचायत और ब्लॉक स्तर पर फसलों के भंडारण स्तर को बढ़ाना हैं। इस योजना से किसानो का भला तो होगा ही साथ ही देश की अर्थव्यवस्था पर भी सकारात्मक इसका प्रभाव पड़ेगा। इस योजना में ऋण की दीर्घकालीन और अल्पकालीन व्यवस्था को सुगम बनाना हैं।

सावधि जमा खाता (Time Deposit Account)

टाइम डिपोसिट यानि सावधि जमा खाता इसके अंदर अकाउंट में एक निश्चित ब्याज दर पर एक निश्चित अवधि के लिए एक निश्चित राशि निवेश की जाती हैं। यह एक बचत खाता हैं। इसमें जमाकर्ताओं द्वारा जमा राशि तीन महीने के भीतर निकली जा सकती हैं। अब इसमें ब्याज दर 6.9% – 7.5% प्रति वर्ष की दर से बढ़ने का अनुमान हैं। और इसकी अवधि 1 से 5 वर्ष हैं। इसमें न्यूनतम निवेश 1000 तक किया जा सकता हैं।

मासिक आय योजना (Monthly Income Scheme)

यह योजना कुछ इस प्रकार हैं। इसमें आप एकमुश्त राशि जमा करवाते हैं। और उस जमा राशि पर हर महीने ब्याज के रूप में एक निश्चित आय प्राप्त होती हैं। यह निवेश योजना उन व्यक्तियों के लिए हैं, जिसे हर महीने एक निश्चित राशि की आवश्यकता होती हैं। यह एक सुरक्षित निवेश विकल्प हैं। इसमें ब्याज दर में कोई कटौती नहीं होती हैं। जिससे ब्याज पूरा मिलता हैं। इसकी ब्याज दर 7.4% हैं। इसमें पीएम-एसवाईएम के तहत हर एक ग्राहक को 60 वर्ष की आयु होने के बाद प्रति माह 3000 रुपये की पेंशन मिलेगी।

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (Senior Citizen Savings Scheme)

यह भारत सरकार द्वारा चलाई गयी सेवानिवृति लाभ योजना हैं। जिसमे बुजुर्ग या 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति इस सेवा का विकल्प चुन सकते हैं। यह योजना कर भी प्रदान करती हैं। इस योजना में 8.2% वार्षिक ब्याज दर प्रदान करती हैं। इसमें न्यूनतम राशि 1000 से शुरु की जा सकती हैं।

राष्ट्रीय बचत योजना (National Savings Certificates NSC)

यह एक छोटी बचत योजना हैं, जो की सुरक्षित हैं। यह योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जाती हैं। इस योजना में 7.7% प्रति वर्ष के आधार पर ब्याज मिलता हैं। इस योजना के तहत न्यूनतम निवेश 100 रुपये से भी किया जा सकता हैं। इसमें ब्याज दर 5 साल की अवधि के लिए निश्चित रहती हैं।

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY)

यह योजना बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का एक हिस्सा हैं। यह एक प्रकार की छोटी बचत योजना हैं, जिसका उद्देश्य लड़कियों के भविष्य को सुरक्षित करना हैं। इस योजना का लाभ आप अपनी 10 वर्ष से कम आयु की बेटी के लिए उठा सकता हैं। यह खाता किसी भी नजदीकी डाकघर में खुलवा सकते हैं। इसमें आप न्यूनतम राशि एक वर्ष में 250 रुपये और अधिकतम राशि 1.5 लाख रुपये जमा किये जा सकते हैं।

इस योजना पर प्रति वर्ष 8.2% की ब्याज दर मिलती हैं। इस योजना की अवधि 21 वर्ष हैं। अगर बेटी की आयु 18 वर्ष हो जाए, तो यह राशि निकाली जा सकती हैं। यह योजना बेटियों के लिए उनके भविष्य के लिए पैसे जोड़ने का सबसे अच्छा तरीका हैं। यह बिलकुल सुरक्षित तथा लाभदायक हैं।

भारत सरकार ने इसके अलावा भी कई सारी योजनाएँ चलाई हैं। जिससे आम आदमी को सहायता मिल सके। इनमे स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास,वित्तीय सहायता जैसे क्षेत्रों में आम आदमी को लाभ प्रदान करती हैं। एक गरीब आदमी ना ही महंगा इलाज करवा सकता हैं, और ना ही अपने बच्चों की शिक्षा में ज्यादा रुपये लगा सकता हैं, क्योकि उसके पास ना ही इतने पैसे होते हैं।

इससे एक गरीब अपनी गरीबी से ऊपर उठ ही नहीं पाता हैं। इन सरकारी योजनाओ का लाभ उठाकर वह अपनी स्थिति को सुधार सकता हैं। भारत सरकार का इन योजनाओ को चलाने का उद्देश्य आम आदमी की सहायता करना ही नहीं हैं, अपितु इससे हमारे देश की स्थिति में भी सुधार आएगा। लोगो के साथ-साथ देश का भी विकास होगा।

बजट 2025-26


भारत सरकार की अनेकों योजनाएँ –

  • राष्ट्रीय शिक्षा मिशन
  • बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ
  • राष्ट्रीय छात्रवृति योजना
  • आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन
  • प्रधानमंत्री आवास योजना
  • प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना
  • प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना
  • अटल पेंशन योजना
  • मनरेगा

पहली बार उद्द्मियो के लिए योजना
इस योजना में पहली बार उद्योग करने वाली 5 लाख महिलाओं, अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति के लिए एक विशेष योजना शुरू की जाएगी। इस योजना के तहत अगले 5 वर्षो के लिए 2 करोड़ रुपये तक के टर्म लोन उपलब्ध कराए जाएँगे। इससे नए उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और उद्योग करने वाले को भी फायदा होगा।


Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *