खम्मा घणी दोस्तों आपका स्वागत है हमारे न्यू ब्लॉग के अंदर, दोस्तों आज तीज का त्यौहार है। दोस्तों यह भारत का एक प्रमुख त्यौहार है। जो मुख्य रूप से महिलायो द्वारा मनाया जाता है। यह त्यौहार हरियाली तीज, कजली तीज और हरतालिका तीज जैसे विभिन्न रूपों में भारत में मनाया जाता है। तीज का त्योहार विशेष रूप से भारत के इन राज्यों में मनाया जाता है – राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश।
इन राज्यो में दोस्तों तीज को बहुत ही धूमधाम तरीके से मनाया जाता है। तीज का त्योहार देवी पार्वती और भगवान शिव के मिलन का प्रतीक माना जाता है। तीज के त्यौहार के दिन महिलाएं पति की दीर्घायु की कामना करती है। अविवाहित लड़कियां अच्छा वर पाने के लिए व्रत भी रखती है। यह त्यौहार सावन मास में आता है जब प्रकृति हरियाली से भर जाती है। तीज के दिन महिलाएं हरे रंग के वस्त्र पहनती है।
तीज का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि यह सामाजिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत भी करती है। दोस्तों हमने किस तरीके से तीज का त्यौहार मनाया इसको देखने के लिए आप हमारे इस वीडियो को देखे जिसे देखकर आपको भी बहुत ज्यादा मजा आने वाला है।