क्या आपको पता है? अभी तक RCB एक भी IPL ट्रोपी नहीं जीती है इसके पीछे का मूल कारण है उनकी गेंदबाजी, लेकिन इस साल RCB के IPL जितने के चान्सेस कुछ ज्यादा ही है। RCB टीम हमेशा से ही अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से जानी जाती है और उनकी टैगलाइन “इस साल कप हमारा” जो कि अभी तक नहीं हुआ है। इस टीम में समय-समय पर कहीं अच्छे प्लेयर खेल चुके हैं जैसे विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, क्रिस गेल आदि। RCB ने 2009, 2011 और 2016 में फाइनल तक अपना सफर तय किया था। लेकिन हर बार वह उपविजेता रही।
आप लोगों को पता ही होगा इंडिया-पाकिस्तान टेंशन की वजह से IPL को अस्थाई रूप से रोक दिया गया था है। लेकिन जैसे ही IPL फिर से स्टार्ट हुआ तो RCB टीम कुछ ज्यादा ही जोश में दिखी। 29 मई को खेला गया मैच RCB ने पंजाब को बहुत बुरी तरीके से हराया और वह सीधे ही फाइनल के अंदर पहुंच गई। अब उनका मुकाबला होने वाला है पंजाब या मुंबई इंडियंस। 1 जून को होने वाला मैच पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच जो टीम जीत जाएगी उनका मुकाबला RCB से होगा।
RCB के पास IPL की सबसे बड़ी और वफादार फैन बेस है चाहिये टीम जीते या हारे। RCB एक टीम नहीं है एक इमोशन भी है। यह उन लोगों की टीम है जो जुनून, उत्साह और उम्मीद से भरे हुए हैं। हर IPL सीजन में RCB एक नई कहानी लिखनी है कभी संघर्ष की कभी उत्सव की।