यह पार्क जोधपुर के मंडोर क्षेत्र के पास स्थित सूरपुरा गाँव में है। इस लिए इसे सूरपुरा सफारी पार्क कहा जाता है। इस पार्क के चारों ओर हरियाली और पहाड़ दिखाई देते हैं। जो पर्यटकों को खूब लुभाते हैं। और ऊपर से देखने पर यह पार्क और भी खूबसूरत दिखाई देता हैं। यह पार्क बहुत ही अनोखे ढंग से तैयार हुआ है। इस पार्क को पहाड़ी पर बनाया गया है। जिससे इस पार्क की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है। यह देखने में एक ढलाननुमा आकार में नजर आता हैं। क्योंकि पूरा पार्क ढलान पर बना है।
जोधपुर का नया टूरिस्ट डेस्टिनेशन
सूरपुरा सफारी पार्क एक अद्भुत आकर्षण और रोमांचक पर्यटन स्थल जहाँ नेचर की खूबसूरती और मन को सुकून देने वाली रंग बिरंगे ख़ूबसूरत फूलों की ख़ुश्बू और हरियालीपूरे राजस्थान में सूपुरा सफारी पार्क जैसी रोमांचक जगह नहीं है। यह सिर्फ जोधपुर में है। यहाँ का नजारा मन को मोहित कर देने वाला है। यहाँ पर बहुत ही सुंदर दृश्य है। हर एक चीज मन को लुभाने वाली है। यहाँ पर वेस्टेज चीजो से बनी कई सारी खूबसूरत चीज़ें है। एक सुंदर ब्रिज बारिश के मौसम में इस ब्रिज के नीचे से एक छोटी सी नदी निकलती हैं।
बारिश के मौसम में इस जगह कि खूबसूरती और भी बढ़ जाती हैं। यहाँ देखने के लिए रंग बिरंगी लाइटिंग जो रात को इस पार्क की खूबसूरती को और भी बढ़ा देती हैं। यहाँ पर विशाल जानवर, पक्षी, विशाल हाथी, पांडा, डायनासोर की कई प्रजातियाँ, भालू, गेंडा, अजगर,मगरमच्छ, मोर, कई सारे जानवर बनाए गए है। यहाँ एक तितली पार्क भी बना हुआ हैं। जिसमे सुंदर सुंदर कई सारी तितलियाँ है। इस पार्क के अंदर बच्चो के लिए झूले बड़ो के लिए एक्साइज करने के लिए भी कई सारे साधन है।
सूरपुरा सफारी पार्क: एक अनूठा अनुभव
उस पार्क में पूरे देश की प्रसिद्ध इमारतें बनी हुई है। इस पार्क को बनाने में करीब 200 करोड़ रुपए लगे हैं। इस पार्क को बनाने में एक साल का समय लगा है। इस पार्क में जाने के लिए 30 रुपए का टिकट लगता है। और ये टिकट भी सभी के लिए अलग अलग हैं। जोधपुर के लोगो के लिए अलग और बाहरी पर्यटकों के लिए अलग है। इस पार्क के अंदर जाते ही एक बहुत बड़ा और आकर्षित करने वाला पेड़ है।
सुरक्षा व्यवस्था
इस पार्क में किसी भी प्रकार का कोई डर नहीं है। हर जगह कैमरे लगे हुए है। और पार्क में किसी भी तरह की गतिविधि पर नजर रखी जाती है। यहाँ पर वेस्टेज चीजों से बने हुए किसी भी चीज़ को नुकसान पहुँचाने पर प्रतिबंध है। और 1000 का जुर्माना भी लगता हैं। इतना ही नहीं यह पर फूलो को तोड़ना भी मना हैं।
हर वक्त हम कैमरे की नज़र में रहते हैं। किसी भी तरह की लापरवाही पर माइक से एक सावधान रहने की आवाज़ आती हैं। हर जगह कैमरे के साथ माइक भी लगे हुए हैं। इस पार्क में एक गुफा में एक विशाल गोरिल्ला है। जो आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। यह गोरिल्ला काफ़ी बड़ा बना हुआ है। यह सभी जानवरो में से सबसे बड़ा आकार का है। लोग यहाँ आकर खूब फोटो खिंचवाते हैं।
बच्चों के लिए खास: जोधपुर का जुरासिक पार्क
जोधपुर के सफारी पार्क में पूरे देश के जानवर बने हुए हैं। यह पार्क बहुत ही सुंदर है यहाँ आकर हम दोनों जगह घूम सकते हैं। सूरपुरा सफारी पार्क के पास ही सुरपुरा डेम भी है। इस डेम में बोटिंग की सुविधा भी है। इस पार्क के बाहर भी कई सारी दुकानें हैं। खाने पीने की गाड़िया रखने के लिये भी कई जगह है छतरियों में बैठने के लिए टेबल बनी हुई है। यहाँ का माहौल बहुत ही शांत है।
ये पार्क काफ़ी बड़ा और आकर्षक है। इस पार्क में घूमने में करीब तीन चार घंटे लगते हैं। यहाँ पर आपको बैठने की भी सुविधा मिलेगी पार्क के अंदर एक रेस्टोरेंट भी है। कई जगह पर छतरिया बनी हुई हैं। सुरपुरा सफारी पार्क की लोकेशन जानने के लिए यहाँ क्लिक करे।