खम्मा घणी दोस्तों आपका स्वागत है हमारे न्यू ब्लॉक के अंदर और आज हम चलने वाले हैं राजस्थान के किशनगढ़ के अंदर। आजकल यह स्थान बहुत ही फेमस हो रहा है। क्योंकि दोस्तों यह ऐसा लगता है कि आप बर्फीली दुनिया के अंदर आ गए हो। जो कि कहीं पर भी बर्फ नहीं है।
यह स्थान मार्बल के वेस्ट से डंपिंग स्थान बन गया है। लेकिन धीरे-धीरे यह एक दर्शनीय स्थल के रूप में उभरा है। यह पर संगमरमर की चमकती हुई सफ़ेद चट्टानों और मिट्टी के देर से एक आकर्षित केंद्र बना हुआ है। इसके आसपास सफेद भूमि बर्फीले इलाके जैसा प्रतीत होती है।सोशल मीडिया पर इसके प्री वेडिंग वीडियो आजकल खूब वायरल हो रहे हैं।
किशनगढ़ राजस्थान का एक महत्वपूर्ण शहर है जो संगमरमर उद्योग के लिए दुनिया में बहुत ही ज्यादा प्रसिद्ध है। यह का प्रसिद्ध डंपिंग यार्ड जहा पर संगमरमर के अवशेष और कचरे को फेंका जाता है। आजकल यह जगह बहुत ही ज्यादा उभर कर सामने आई है और बहुत ही ज्यादा फेमस हो रही है। यह डंपिंग यार्ड संगमरमर उद्योग के बचे हुए अवशेषों से भरा हुआ है जो की एक बर्फीली मैदान जैसा लगता है। यहां का वातावरण सफेद संगमरमर की धूल से ढका हुआ रहता है जो इसे मिनी स्विट्ज़रलैंड जैसा लुक देता है।